कोरोना वायरस: भारत ने सभी प्रकार के मास्क के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

कोरोना वायरस: भारत ने सभी प्रकार के मास्क के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

सेहतराग टीम

भारत ने शुक्रवार को सभी प्रकार के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमें वो कपड़े और मास्क शामिल हैं जो लोगों को हवा में बहने वाले जहरीले कणों से बचाने के लिए उपयोग किए जाते थे।

पढ़ें- आखिर इस वायरस का नाम कोरोना वायरस कैसे पड़ा, जानें कहां से आया है ये

यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि घातक कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण ऐसे उत्पादों की मांग में तेजी आ सकती है। कोरोना वायरस की वजह से चीन में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान ले ली है। जबकि पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 10,000 के करीब पहुंच गई है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में कहा कि अगले आदेश तक कपड़े और मास्क सहित व्यक्तिगत सुरक्षा के सभी उपकरणों के निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसमें साधारण मास्क, कोई अन्य श्वसन मास्क या व्यक्तिगत सुरक्षात्मक कपड़े (कवरल और एन 95 मास्क) शमिल हैं।

एयर इंडिया की 423-सीटर जंबो बी 747 फ्लाइट ने शुक्रवार को दिल्ली हवाईअड्डे से वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए उड़ान भरी है, क्योंकि चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसमें लगभग 400 भारतीयों को निकाले जाने की उम्मीद है।

पढ़ें- अब 24 सप्ताह में भी हो सकेगा गर्भपात, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को कहा कि, विमान में कोई सेवा नहीं होगी। जो भी  उसे सीट में बनी पॉकेट में रखा जाएगा। इसके आलावा कोई सेवा नहीं होगी और यात्रियों के बीच कोई नहीं होगी। सरकार चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 से अधिक भारतीयों तक पहुंच बनाई है ताकि उन्हें उनकी इच्छा के अनुसार भारत लाया जा सके। 

इस कदम का उद्देशय केवल देश में बिना जरूरत की चीजों के आयत पर कटौती करना है।

 

इसे भी पढ़ें-

राहत: आरएमएल अस्पताल के मरीजों में नहीं मिला कोरोना वायरस

बजट 2020: हेल्थ सेक्टर के लिए वित्त मंत्री की बड़ी सौगात

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।